मैंने हमेशा ऐसी फिल्में करने की कोशिश की है जो सामाजिक रूप से प्रासंगिक हों: रवीना टंडन
अभिनेत्री रवीना टंडन ने 'पीटीआई' से एक इंटरव्यू में कहा है, "मैंने हमेशा ऐसी फिल्में करने की कोशिश की है जिनकी सामाजिक प्रासंगिकता हो और जिनमें महिला सशक्तिकरण का संदेश रहे, मेरी पसंद हमेशा से ऐसी ही रही है।" उन्होंने आगे कहा, "'जागो', 'मातृ', 'सत्ता', 'शूल' व 'दमन' ये सभी फिल्में महिलाओं के मुद्दों से जुड़ी हुई हैं।"


