Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा के व्यापारी को अपहरण कर ले जा रहे थे बदमाश, पुलिस को देख छोड़कर भागे

short by अपर्णा कुमारी / on Tuesday, 21 May, 2024
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने मंगलवार को हरियाणा के एक व्यापारी को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचा लिया। बकौल रिपोर्ट्स, बदमाश व्यापारी को उसी की स्कॉर्पियो गाड़ी में बंधक बनाकर ग्रेटर नोएडा लाए थे जहां पुलिस की गश्त देखकर बदमाश घबरा गए और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद बदमाश व्यापारी को गाड़ी में छोड़कर भाग गए।