Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सेंसेक्स 638 अंक टूटकर 56,789 पर हुआ बंद, 200 अंक से अधिक लुढ़का निफ्टी

short by अक्षत मित्तल / on Monday, 3 October, 2022
बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को 638.11 अंक टूटकर 56,788.81 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 207 अंक लुढ़ककर 16,887.35 पर बंद हुआ है। इस दौरान सेंसेक्स पर डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेट्रीज़, भारती एयरटेल, एनटीपीसी व विप्रो मुनाफे में रहीं जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज़, एचसीएल, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक, एचडीएफसी, टीसीएस, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई समेत अन्य कंपनियां घाटे में रहीं।
read more at Twitter