सिक लीव पर गए क्रू मेंबर्स ने काम शुरू कर दिया है: एअर इंडिया एक्सप्रेस यूनियन
एअर इंडिया एक्सप्रेस यूनियन ने रविवार को बताया कि सिक लीव पर गए सैंकड़ों क्रू मेंबर्स ने 11 मई 2024 से काम दोबारा शुरू कर दिया है। मुख्य श्रम आयुक्त द्वारा बुलाई गई एक सुलह बैठक के बाद क्रू मेंबर्स ने हड़ताल वापस ले ली थी। कंपनी में कथित कुप्रबंधन के खिलाफ क्रू मेंबर्स सिक लीव पर चले गए थे।
read more at लेटेस्टली


