जम्मू के सिधरा इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 4 आतंकवादी ढेर
जम्मू के सिधरा इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 4 आतंकवादी ढेर कर दिए गए। एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि ट्रक में जा रहे चार आतंकियों को ढेर कर दिया गया है और इनके पास से 7 एके-47 राइफल, 3 पिस्टल और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। बकौल सिंह, ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहा था।
read more at News18 हिंदी


