कोर्ट ने उदयपुर हत्याकांड के 3 आरोपियों की एनआईए कस्टडी 16 जुलाई तक बढ़ाई
एनआईए कोर्ट ने मंगलवार को उदयपुर (राजस्थान) हत्याकांड में गिरफ्तार हो चुके सात आरोपियों में से तीन की एनआईए कस्टडी 16-जुलाई तक बढ़ा दी जबकि चार को 1 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विशेष लोक अभियोजक टीपी शर्मा ने बताया कि अदालत ने मुख्य आरोपी रियाज़ अटारी, गौस मोहम्मद और फरहाद शेख को पुलिस कस्टडी में भेजा है।
read more at ABP न्यूज़


