महाराष्ट्र में देह व्यापार कराने के आरोप में 6 लोग गिरफ्तार, 5 महिलाओं को बचाया गया
महाराष्ट्र के ठाणे में एक लॉज में कथित तौर पर देह व्यापार कराने को लेकर उसके मालिक, प्रबंधक और चार अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को मिरा भाईंदर इलाके से वेश्यावृत्ति में लिप्त पांच महिलाओं को भी छुड़ाया गया है। बकौल पुलिस, बचाई गईं सभी महिलाओं को बचाव गृह भेजा गया है।
read more at भाषा


