Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को 'शिवशक्ति पॉइंट' के नाम से जाना जाएगा: पीएम

short by मोनिका शर्मा / on Saturday, 26 August, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा है कि चंद्रमा पर जिस जगह विक्रम लैंडर उतरा उसे 'शिवशक्ति पॉइंट' कहा जाएगा। उन्होंने कहा, "स्पेस मिशन्स के टचडाउन पॉइंट को नाम दिए जाने की वैज्ञानिक परंपरा है। चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-3 उतरा...भारत ने भी उसके नामकरण का फैसला किया है।"