बांग्लादेश ने बनाया वनडे इतिहास का अपना सबसे बड़ा टोटल, 48 घंटे में तोड़ा अपना रिकॉर्ड
बांग्लादेश ने सोमवार को सिलहट में आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 349/6 का स्कोर दर्ज किया जो वनडे क्रिकेट इतिहास का उसका सबसे बड़ा टोटल है। इसके साथ ही बांग्लादेश ने अपना रिकॉर्ड तोड़ा जो उसने 48 घंटे पहले बनाया था। बांग्लादेश का पिछला सबसे बड़ा वनडे स्कोर 338/8 था जो उसने आयरलैंड के खिलाफ शनिवार को बनाया था।
read more at ESPNcricinfo


