Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने पुनर्विकसित किए गए अयोध्या धाम जंक्शन का किया उद्घाटन

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 30 December, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में ₹240 करोड़ से अधिक की लागत से पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन 'अयोध्या धाम जंक्शन' का उद्घाटन किया। इस 3 मंज़िला आधुनिक रेलवे स्टेशन में लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाज़ा, पूजा-अर्चना की सामग्री की दुकानें, क्लॉक रूम, चाइल्ड केयर रूम और वेटिंग हॉल जैसी सुविधाएं हैं। स्टेशन 'आईजीबीसी प्रमाणित ग्रीन स्टेशन भवन' है।