Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फैक्ट्री लगवाने की मांग कर रही महिला से खट्टर ने कहा- 'चंद्रयान-4 में भेज देंगे'; हुई आलोचना

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 7 September, 2023
हरियाणा के हिसार में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में एक महिला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से कहा, "फैक्ट्री लगवाने का कष्ट करें ताकि लोगों को रोज़गार मिले।" इसपर खट्टर ने कहा, "अगली बार चंद्रयान-4 में तुमको भेज देंगे, बैठ जाओ।" कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने खट्टर की आलोचना की और कहा, "अहंकार बुरी तरह टूटने वाला है।"