भंसाली की 'देवदास' का ऑफर ठुकरा दिया था, इसके लिए आज भी पछतावा है: मनोज बाजपेयी
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा है, मैंने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' में 'चुन्नी बाबू' का किरदार निभाने का ऑफर ठुकरा दिया था और इसका मुझे आज भी पछतावा है। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से 'देवदास' का किरदार निभाना चाहता था।" फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान ने 'देवदास' जबकि जैकी श्रॉफ ने 'चुन्नी बाबू' का किरदार निभाया था।
read more at ABP न्यूज़


