बेंगलुरु हवाईअड्डे के डोमेस्टिक अराइवल पर गलती से उतारे गए 30 अंतर्राष्ट्रीय यात्री
बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को श्रीलंका एयरलाइन की फ्लाइट में सवार 30 अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को डोमेस्टिक अराइवल के बस गेट पर गलती से उतार दिया गया। उन्होंने इसे मानवीय चूक बताया है। बकौल प्रवक्ता, गलती सुधारने के लिए तत्काल रूप से इन यात्रियों को इमीग्रेशन के लिए अंतर्राष्ट्रीय अराइवल पर ले जाया गया।
read more at ABP न्यूज़


