जिसे आज़ादी आंदोलन से कोई मतलब नहीं था उन्हें बुरा क्यों लगेगा: कंगना को लेकर अख्तर
जावेद अख्तर ने गुरुवार को अभिनेत्री कंगना रनौत के '1947 में आज़ादी भीख में मिली' बयान पर ट्वीट किया, "यह पूरी तरह समझ में आता है।" उन्होंने आगे लिखा, "जिनका स्वतंत्रता आंदोलन से...कोई लेना-देना नहीं था...उन्हें बुरा क्यों लगेगा...अगर कुछ लोग...हमारी आज़ादी को सिर्फ एक 'भीख' कहते हैं।" कंगना ने कहा था कि भारत को 2014 में आज़ादी मिली थी।
read more at Hindustan Times


