Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अगस्त 2022 में यूपीआई से ₹10.73 लाख करोड़ के हुए रिकॉर्ड लेनदेन

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 1 September 2022
नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के अनुसार, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) से अगस्त-2022 में ₹10.73 लाख करोड़ के 657-करोड़ लेनदेन हुए, जो कि 2016 में लॉन्च के बाद से सर्वाधिक है। जुलाई-2022 में यूपीआई से ₹10.63 लाख करोड़ के 628-करोड़ लेनदेन हुए थे। मई में यूपीआई से लेनदेन का आंकड़ा पहली बार ₹10 लाख करोड़ के पार हुआ था।