यूपी के कोर्ट में सुनवाई के दौरान फर्श पर लेटकर 'नागिन डांस' करने लगी महिला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ज़िला अदालत में सुनवाई के दौरान एक महिला फर्श पर लेटकर 'नागिन डांस' करने लगी जिसका वीडियो सामने आया है। महिला ने सांप जैसी फुसफुसाहट की आवाज़ भी निकाली जिससे कमरे में मौजूद सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए। महिला 15-20 मिनट तक नहीं रुकी जिसके बाद उसके भाई उसे कोर्ट रूम से बाहर ले गए।
read more at News18 हिंदी


