Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आखिरी बार वेब सीरीज़ 'हॉस्टल डेज़ सीज़न 3' में नज़र आएंगे राजू श्रीवास्तव, रिलीज़ हुआ टीज़र

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Tuesday, 8 November, 2022
दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव आखिरी बार वेब सीरीज़ 'हॉस्टल डेज़ सीज़न 3' में नज़र आएंगे जिसका टीज़र मंगलवार को रिलीज़ हुआ। टीज़र पर कई फैन्स ने प्रतिक्रिया दी और एक ने लिखा, "राजू श्रीवास्तव को देखकर गूसबम्प्स आ गए।" 'द वायरल फीवर' (टीवीएफ) द्वारा निर्मित इस सीरीज़ में राजू कथित तौर पर एक चाय विक्रेता के रूप में नज़र आएंगे।