Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में सरकारी अस्पताल में मरीज़ पर झाड़-फूंक करता दिखा तांत्रिक, सामने आई तस्वीर

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 15 November, 2023
मधेपुरा सदर अस्पताल (बिहार) में एक मरीज़ पर झाड़-फूंक करते एक तांत्रिक की तस्वीर सामने आई है। दरअसल, मरीज़ को सांस संबंधी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसके परिजन तांत्रिक को बुलाकर लाए थे। हालांकि, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने परिजन को समझा-बुझाकर तांत्रिक को अस्पताल से बाहर किया।
read more at Public