Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र के प्राइवेट अस्पताल में भ्रूण की 11 खोपड़ियां और 54 हड्डियां बरामद हुईं

short by मोनिका शर्मा / on Friday, 14 January 2022
महाराष्ट्र के वर्धा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के बायोगैस प्लांट में भ्रूण की कम-से-कम 11 खोपड़ियां और 54 हड्डियां बरामद हुई हैं। अवैध गर्भपात के एक मामले में पुलिस ने बायोगैस प्लांट पर छानबीन की थी। खोपड़ियों और हड्डियों को जांच के लिए लैब भेजा गया है और अस्पताल की निदेशक रेखा कदम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
read more at Times Now