उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक 31 मई तक बढ़ी
उत्तराखंड सरकार ने चारधाम में तीर्थयात्रियों की भीड़ को देखते हुए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक को 31 मई तक बढ़ा दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या 30 लाख के पार पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है।"
read more at हिन्दुस्तान


