राजस्थान में कोलिहान खदान में लिफ्ट टूटने से फंसे 14 लोग किए गए रेस्क्यू, 3 की हालत गंभीर
झुंझुनू (राजस्थान) में मंगलवार रात हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट टूटने से करीब 2000 फीट की गहराई में फंसे 14 लोगों को बुधवार सुबह बाहर निकाल लिया गया। झुंझुनू के सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि बचाए गए लोगों में से 3 की हालत गंभीर है। बकौल रिपोर्ट्स, रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 12 घंटे तक चला।
read more at R. भारत


