Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कनाडा ने चंडीगढ़, मुंबई व बेंगलुरु में अपनी कॉन्सुलेट सर्विसेज़ पर लगाई रोक

short by श्वेता भारती / on Friday, 20 October, 2023
कनाडा व भारत में जारी राजनयिक विवाद के बीच कनाडा ने चंडीगढ़, मुंबई और बेंगलुरु स्थित अपने कॉन्सुलेट में सभी व्यक्तिगत सेवाओं पर रोक लगा दी है। हालांकि, कनाडाई सरकार ने कहा कि दिल्ली स्थित कनाडा के उच्चायोग से कॉन्सुलर मदद ली जा सकती है। इस बीच कनाडा ने भारत से अपने 41 डिप्लोमैट्स को भी वापस बुला लिया है।