Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात के अंबाजी जा रहे श्रद्धालुओं को तेज़ रफ्तार कार ने कुचला, 6 की हुई मौत; 7 घायल

short by खुशी / on Friday, 2 September 2022
अरावली (गुजरात) में शुक्रवार सुबह अंबाजी मंदिर की ओर पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को एक तेज़ रफ्तार कार ने कुचल दिया जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई व 7 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को ₹4-₹4 लाख व घायलों को ₹50,000-₹50,000 आर्थिक सहायता देने का एलान किया है।