कोविड-19 के चलते पूर्व क्रिकेटर अंबाप्रतासिंह जडेजा का 69 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने बताया है कि सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर अंबाप्रतासिंहजी जडेजा का मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण से निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। वहीं, बीसीसीआई के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, "वह एक शानदार खिलाड़ी थे...मेरी उनसे क्रिकेट पर कई बार अच्छी बातचीत हुई...ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।"
read more at Times Now नवभारत


