दिल टूटने पर 'कुछ-कुछ होता है' देखूंगी व अरिजीत के गाने सुनूंगी: अनन्या पांडे
ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे ने कहा है कि दिल टूटने पर अपनी भावनाओं को लेकर खुलकर बात करनी चाहिए। 'दिल टूटने पर वह क्या करेंगी' के सवाल पर अनन्या ने कहा कि वह आइसक्रीम खाएंगी, फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' देखेंगी और गायक अरिजीत सिंह के गाने सुनेंगी। बकौल अनन्या, दिल टूटने के बाद लोग फिल्म 'आशिकी 2' के गाने सुनते हैं।


