Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने आम नागरिक को मारी गोली, हालत स्थिर

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 1 June, 2022
कश्मीर ज़ोन पुलिस के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बुधवार को आतंकियों ने एक आम नागरिक फारूक अहमद शेख को गोली मार दी। बकौल पुलिस, फारूक के पैर में चोट आई है और अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है। गौरतलब है, मंगलवार को ही कुलगाम में आतंकियों ने शिक्षिका की हत्या कर दी थी।