दुनिया में सबसे कम प्रजनन दर वाला देश बना द. कोरिया, सदी के अंत तक आधी हो जाएगी आबादी
दक्षिण कोरिया ने दुनिया में सबसे कम प्रजनन दर का अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2021 के आंकड़ों के अनुसार, कोरिया में कुल प्रजनन दर यानि प्रति महिला बच्चों की औसत संख्या घटकर 0.81 हो गई जो पहले 0.84 थी। सर्वे के अनुसार, 5.1-करोड़ की आबादी वाले कोरिया की आबादी साल 2100 तक 53% घटकर आधी हो जाएगी।


