केजरीवाल छठे समन के बाद भी ईडी के सामने नहीं हुए पेश, 'आप' बोली- मामला अभी कोर्ट में है
शराब नीति घोटाला मामले में छठा समन मिलने के बाद भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को ईडी के सामने पेश नहीं हुए। 'आप' ने कहा कि ईडी के समन गैरकानूनी हैं और उनकी वैधता का मामला अभी कोर्ट में लंबित है। 'आप' ने कहा, "बार-बार समन भेजने की जगह ईडी को कोर्ट के फैसले का इंतज़ार करना चाहिए।"
read more at News18 हिंदी


