विराट ने कहा 'हाय श्रेयंका, अच्छी बॉलिंग की', यह मेरी ज़िंदगी का सबसे यादगार पल था: श्रेयंका
डब्ल्यूपीएल 2024 के फाइनल में 4 विकेट लेने वालीं आरसीबी की ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल ने विराट कोहली के साथ अपनी एक तस्वीर 'X' पर शेयर की है। श्रेयंका ने कहा, "उनके जैसा बनने का सपना देखते हुए बड़ी हुई। कल रात मेरे जीवन का सबसे यादगार पल था...विराट ने कहा, 'हाय श्रेयंका, अच्छी गेंदबाज़ी की', उन्हें मेरा नाम पता है।"
read more at X


