मरम्मत करते हुए फैक्ट्री की चिमनी में गिरने से गुजरात में 3 मज़दूरों की मौत, 3 बचाए गए
गुजरात पुलिस ने बताया है कि पोरबंदर में गुरुवार दोपहर एक सीमेंट फैक्ट्री की चिमनी की मरम्मत करते हुए 6 मज़दूर उसके अंदर गिर गए। पुलिस के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल एनडीआरएफ ने बताया कि 3 मज़दूर बचाए गए जबकि 3 मृत मिले। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पोरबंदर कलेक्टर को घायलों को मेडिकल सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
read more at अमर उजाला


