दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बने जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान ने पहली बार ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में पहली बार कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी दूसरी बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेकर केंद्र सरकार में वापसी की है। दरअसल, नड्डा 2014-2019 तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री थे।
read more at X (formerly Twitter)


