Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बांग्लादेश के अस्पताल में खतना के दौरान 10 वर्षीय लड़के की हुई मौत

short by अनिल कुमार / on Saturday, 24 February, 2024
ढाका (बांग्लादेश) के एक अस्पताल में खतना के दौरान 10 वर्षीय एक लड़के की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक के पिता ने डॉक्टरों पर बिना अनुमति के उसके बेटे को एनेस्थीसिया देने का आरोप लगाया है। करीब डेढ़ महीने पहले भी खतना के दौरान एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया था।