Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2018 में सबसे कम संपत्ति वाले राजस्थान के विधायक की संपत्ति 5 वर्षों में कितनी बढ़ी?

short by शिव / on Monday, 6 November, 2023
चौरासी (राजस्थान) के विधायक राजकुमार रोत ₹1.22 लाख की संपत्ति के साथ 2018 में राजस्थान के सबसे कम संपत्ति वाले विधायक थे। रोत ने विधानसभा चुनाव-2023 के लिए दायर हलफनामे में बताया कि उनके पास ₹23.9 लाख और पत्नी के पास ₹6.01 लाख की चल संपत्ति है। वहीं, उनके व पत्नी के पास कुल ₹87.6 लाख की अचल संपत्ति है।
read more at ECI