ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ओवर में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बने सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव रविवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ओवर में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए। इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 44वें ओवर में कैमरन ग्रीन की गेंद पर सूर्यकुमार ने 4 लगातार छक्के जड़कर यह रिकॉर्ड बनाया। मैच में सूर्यकुमार ने 24 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा।
read more at ESPNcricinfo


