यूपी में 2 दारोगा व 1 हेड कॉन्स्टेबल ने कारोबारी से लूटे ₹5.30 लाख, किए गए गिरफ्तार
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में 2 दारोगाओं व एक हेड कॉन्स्टेबल ने एक कारोबारी को कथित तौर पर डरा-धमकाकर उससे ₹5.30 लाख लूट लिए। पुलिस के मुताबिक, कारोबारी की शिकायत पर की गई जांच में मामले की पुष्टि हुई जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बकौल पुलिस, मामले में तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
read more at News18 हिंदी


