कर्नाटक में चुनाव ड्यूटी पर तैनात दो सरकारी कर्मचारियों की हार्ट अटैक से हुई मौत
लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान के दौरान कर्नाटक में चुनाव ड्यूटी पर लगे दो सरकारी कर्मचारियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बागलकोट ज़िले में सरकारी स्कूल के एक 48 वर्षीय प्रिंसिपल और बीदर ज़िले में 32 वर्षीय सहायक कृषि अधिकारी की मौत हो गई। आज राज्य की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है।
read more at लेटेस्टली


