बिजली आपूर्ति बाधित होने से अमेरिका में 7 घंटे तक ट्रेन में फंसे रहे 106 यात्री
न्यूयॉर्क में बिजली आपूर्ति बाधित होने से सोमवार को बॉस्टन से वॉशिंगटन, डीसी जा रही ऐमट्रैक की हाई स्पीड ट्रेन में 106 यात्री करीब 7 घंटे तक फंसे रहे। ऐमट्रैक के एक प्रवक्ता के अनुुसार, इस घटना में किसी को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है। बकौल प्रवक्ता, इस दौरान सभी यात्रियों को नाश्ता व पानी मुहैया कराया गया था।
read more at The Independent


