पंजाब के खिलाफ आज के मैच से पहले दिल्ली का एक और विदेशी खिलाड़ी मिला कोविड-19 संक्रमित
बुधवार को हुए रैपिड ऐंटिजन टेस्ट के बाद दिल्ली कैपिटल्स के दल से दूसरा विदेशी खिलाड़ी कोविड-19 संक्रमित मिला है। यह फ्रैंचाइज़ी से जुड़ा छठा मामला है। पंजाब किंग्स के खिलाफ आज 7:30 से शुरू होने वाले दिल्ली कैपिटल्स के मैच से पहले बीसीसीआई एक और राउंड की टेस्टिंग करवाएगा। इससे पहले मैच पुणे से मुंबई शिफ्ट किया गया था।


