जापान ने चांद पर मिले पत्थरों का नाम कुत्तों की ब्रीड पर रखा, तस्वीरें हुईं जारी
जापान ने अपने मिशन 'स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून' (स्लिम) की लैंडिंग साइट के आसपास मिले पत्थरों की तस्वीरें जारी की हैं। जापानी स्पेस एजेंसी ने इन पत्थरों के नाम अलग-अलग कुत्तों की ब्रीड पर रखे हैं जिनमें 'बुल डॉग', 'टॉय पूडल' 'सेंट बर्नार्ड' शामिल हैं। गौरतलब है कि 'स्लिम' लैंडर 19 जनवरी को चंद्रमा की सतह पर उतरा था।
read more at JAXA


