अगर भगवान हनुमान 'आदिपुरुष' देखते तो वह फिल्म की टीम पर पर्वत फेंक देते: मुकेश खन्ना
अभिनेता मुकेश खन्ना ने ओम राउत के निर्देशन वाली 'आदिपुरुष' फिल्म की आलोचना करते हुए कहा है, "अगर भगवान हनुमान यह देखते तो वह पर्वत उठाते और उसे फिल्म की टीम पर फेंक देते।" उन्होंने आगे कहा, "फिल्म में चिंदिगिरी परोसी गई है, पूरी टीम को नुक्कड़ पर 50 डिग्री धूप में खड़ा करके झुलसा देना चाहिए।"


