आईएसआई ने 2019 में दी थी कश्मीर में आतंकी हमले की साज़िश की सूचना: अजय बिसारिया
पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त रहे अजय बिसारिया ने अपनी किताब में लिखा है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने 2019 में कश्मीर में अलकायदा के हमले की खुफिया जानकारी उनके साथ साझा की थी जो ठीक निकली थी। बकौल बिसारिया, आईएसआई नहीं चाहती थी कि पुलवामा हमले के बाद जिस तरह के तनावपूर्ण हालात बने थे वैसे हालात दोबारा बनें।
read more at abp न्यूज़


