यूपी में सामूहिक विवाह समारोह में सांसद रवि किशन का गाना सुनकर हंसने लगे सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में वहां से बीजेपी सांसद रवि किशन ने भोजपुरी में गाना गाया जिसका वीडियो सामने आया है। रवि का गाना 'बड़ा नीक लागेला बलम जी के बोलिया' सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हंसने लगे। वीडियो में गाने के बाद रवि किशन नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते नज़र आ रहे हैं।
read more at हिन्दुस्तान


