हर व्यक्ति की सुरक्षा पुलिस नहीं कर सकती: नूंह व गुरुग्राम में हुई हिंसा के बाद हरियाणा सीएम
हरियाणा के नूंह और गुरुग्राम में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा, "हर व्यक्ति की सुरक्षा न पुलिस कर सकती है...न सेना कर सकती है।" उन्होंने कहा, "सुरक्षा के लिए...सद्भाव का वातावरण बनाना पड़ता है।" उन्होंने हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
read more at हिन्दुस्तान


