Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2023 की सबसे प्रदूषित राजधानियों की सूची हुई जारी, शीर्ष पर दिल्ली

short by Monika Sharma / on Tuesday, 19 March, 2024
वर्ल्ड एयर क्वॉलिटी रिपोर्ट 2023 के मुताबिक, दिल्ली 2023 में लगातार चौथे साल सबसे प्रदूषित राजधानी रही। 5 सबसे अधिक प्रदूषित राजधानियों में ढाका (बांग्लादेश), वागाडुगू (बुर्कीना फासो), दुशान्बे (तजाकिस्तान) और बगदाद (इराक) का नाम है। वहीं, 2023 में 10 सबसे प्रदूषित राजधानियों में अबुजा (नाइजीरिया), जकार्ता (इंडोनेशिया), हनोई (वियतनाम), इस्लामाबाद (पाकिस्तान) और काहिरा (मिस्र) का नाम भी शामिल है।
read more at IQAir