Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईरान ने पाकिस्तान में घुसकर जैश अल-अदल के आतंकवादियों को किया ढेर: रिपोर्ट

short by श्वेता भारती / on Saturday, 24 February, 2024
ईरान ने पाकिस्तान में घुसकर एक आतंकी संगठन पर हमला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के सैन्य बलों ने पाकिस्तानी क्षेत्र में जैश अल-अदल के कमांडर इस्माइल शाहबख्श और उसके कुछ साथियों को ढेर किया है। एक महीने पहले दोनों देशों के बीच हवाई हमले हुए थे और ईरान ने जैश अल-अदल को आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है।