यह सोच बदलनी होगी कि भारत को दुनिया की समस्याओं में दखल नहीं देना चाहिए: जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि यह सोच बदलनी होगी कि भारत को दुनिया की समस्याओं में दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा, "शायद 1950-60 में हमारे पास क्षमता नहीं थी...लेकिन कुछ दिन पहले हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी...अर्थव्यवस्था बन गए।" बकौल जयशंकर, 5वें और 20वें स्थान पर खड़े देशों की सोच एक जैसी नहीं हो सकती।


