सीआईएसएफ के जवानों को ले जा रही बस पर जम्मू में आतंकी हमला, कार्रवाई में 1 जवान शहीद
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 15 जवानों को ले जा रही बस पर जम्मू-कश्मीर में चड्ढा कैंप के पास शुक्रवार को आतंकवादी हमला हुआ। अधिकारियों ने बताया, "सीआईएसएफ ने आतंकी हमले को टाल दिया, प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की और आतंकवादियों को भागने के लिए मजबूर किया।" बकौल अधिकारी, कार्रवाई में सीआईएसएफ का एक जवान शहीद हो गया।
read more at हिन्दुस्तान


