Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केजरीवाल की गिरफ्तारी को अवैध बताने वाली याचिका पर एचसी ने तुरंत सुनवाई करने से किया मना

short by रौनक राज / on Saturday, 23 March, 2024
दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और उन्हें ईडी की रिमांड पर भेजे जाने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को अवैध बताने वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 24 मार्च को सुनवाई की मांग की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट 27 मार्च को सुनवाई करेगा।