Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईसी ने सीबीडीटी को दिए राजीव चंद्रशेखर के चुनावी हलफनामे के विवरण को सत्यापित करने के निर्देश

short by अभिजात कांडपाल / on Tuesday, 9 April, 2024
चुनाव आयोग (ईसी) ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को केंद्रीय मंत्री व तिरुवनंतपुरम सीट से लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर के चुनावी हलफनामे के विवरणों को सत्यापित करने का निर्देश दिया है। दरअसल, कांग्रेस ने ईसी से शिकायत की थी कि राजीव चंद्रशेखर ने अपने चुनावी हलफनामे में संपत्ति का सही विवरण नहीं दिया है।