रणवीर ने भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शेयर की मालदीव की तस्वीर, बाद में की डिलीट
अभिनेता रणवीर सिंह ने सोमवार को X पर मालदीव की एक तस्वीर शेयर कर लोगों से भारत घूमने की अपील की। हालांकि, रणवीर ने बाद में तस्वीर डिलीट कर दी और X पर लिखा, "चलो भारत देखें।" दरअसल, मालदीव के नेताओं द्वारा भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गईं अपमानजनक टिप्पणियों के बीच रणवीर का यह बयान आया है।


